Site icon UK NEWS MIRROR

भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम नई दिल्ली में हुआ शुरू

नई दिल्ली:  भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय फोरम में ब्राजील, रूस, इंडोनेशिया, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और शहरी विकास विशेषज्ञ, शहरी विकास से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

फोरम का उद्घाटन करते हुए आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह मंच शहरी मुद्दों को वैश्विक विकास चर्चा में और अधिक मजबूती से शामिल करने का एक अवसर है।

Exit mobile version