Site icon UK NEWS MIRROR

भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया

नई दिल्ली। भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड – सीसीडीबी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि टोक्यो, जापान में आयोजित कॉमन क्राइटेरिया रिकग्निशन अरेंजमेंट – सीसीआरए की पहली तिमाही की बैठक के दौरान इस नेतृत्व पद की पुष्टि की गई। सीसीआरए एक मूलभूत अंतरराष्ट्रीय संधि है जो सीमाओं के पार सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता को सक्षम बनाती है।

Exit mobile version