Site icon UK NEWS MIRROR

भारत-चिली ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश विस्तार की साझा प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली।चिली गणराज्‍य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय वार्ताओं के लिए भारत की यात्रा पर है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज चिली के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबंधों को और गहरा करने तथा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-चिली आर्थिक संबंधों में निरंतर वृद्धि को स्वीकार किया और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश तथा व्यापार संबंधों में विस्तार के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
द्विपक्षीय वार्ता के एक भाग के रूप में, नई दिल्ली में भारत-चिली व्यापार गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों के प्रमुख व्यापार प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के हितधारकों ने भाग लिया।

Exit mobile version