नई दिल्ली। भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान ने विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ के डिजाइन पर आधारित इस जटिल प्रणाली की डिलीवरी भारतीय रक्षा उद्योग की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं को दर्शाती है। यह वर्षों की सटीक इंजीनियरिंग, उन्नत विनिर्माण और भारत के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक समुदायों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की परिणति भी है।
