नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 31 मार्च तक चलने वाले इस फिल्मोत्सव में 47 देशों की 130 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं, 101 देशों से दो हजार से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित यह फिल्म महोत्सव इसकी वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। इस महोत्सव का उद्देश्य रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करना, नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और रचनाकारों को एक ही मंच पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसका उद्देश्य दिल्ली को एक वैश्विक सिनेमाई केंद्र के रूप में बढ़ावा देना और सिनेवर्स एक्सपो तथा सिनेएक्सचेंज के माध्यम से नेटवर्किंग को प्रोत्साहित करना हैं। इसके आलावा ये महोत्सव युवा प्रतिभाओं को एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ साथ पर्यटन, रोजगार तथा रचनात्मक उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाएगा।
