Site icon UK NEWS MIRROR

भारत में आवागमन वाहन पारितंत्र अब किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं रहेगा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत में आवागमन वाहन पारितंत्र अब किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं रहेगा। नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल बाज़ार में उतारे जाने के अवसर पर उन्होंने कहा कि भविष्य का वाहन पारितंत्र इलेक्ट्रिक वाहनों, जैव ईंधन, हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप एकीकृत करेगा। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि इथेनॉल मिश्रण से लगभग 1 लाख 84 हज़ार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है तथा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है और भारतीय किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

श्री पुरी ने कहा कि देश में 2014 में डेढ़ प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण आज लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल के शुभारंभ के साथ ही भारत ने बड़े पैमाने पर फ्लेक्स फ्यूल मोबिलिटी बाजार में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ईंधन-मिश्रण बढ़ाने को किफायती बनाने के लिए सहायक नीतिगत ढांचे पर सक्रियता से विचार कर रही है।

Exit mobile version