Site icon UK NEWS MIRROR

भारत में कैंपस खोलेंगे नौ ब्रिटिश विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में और मजबूत होंगे भारत-ब्रिटेन संबंध

नई दिल्ली। भारत में रहकर ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने का भारतीय छात्रों का सपना जल्द साकार हो सकेगा। ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
ब्रिटिश काउंसिल की प्रतिनिधि कि नए कैंपस खुलने से ब्रिटिश छात्र भारत आकर कई बड़े उद्योगों में इंटर्नशिप कर सकेंगे और यहां मौजूद अवसरों के बारे में सीखेंगे। भारत का तेजी से बढ़ता बाजार छात्रों को वैश्विक स्तर पर तैयार होने में मदद करेगा।
उन्होंने बताया कि भारत में ब्रिटिश विश्वविद्यालय केवल पढ़ाई कराने के लिए नहीं आ रहे हैं। उनका मकसद ऐसा ईकोसिस्टम बनाना है जहां शिक्षा और उद्योग जगत निकटता से काम काम करें।
उन्होंने कहा कि पाडकास्ट, फिल्म, फैशन और डिजाइन जैसे प्रोजेक्ट में साथ मिलकर आगे बढ़ने की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा, मैं अगले 10 वर्षों में रचनात्मक उद्योगों में विश्वविद्यालयों के बीच मजबूत संबंध की उम्मीद करती हूं। मुझे लगता है कि संस्थानों के लिए सहयोग करने का अवसर हैं। मिलकर काम करने से ऐसे युवा तैयार होंगे, जो भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सक्षम होंगे।
आने वाले वर्षों में और अधिक कैंपस खोले जाने की उम्मीद है। यह पहल भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने और नवाचार एवं रचनात्मक प्रतिभा के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के व्यापक प्रयासों के अनुरूप है।

Exit mobile version