Site icon UK NEWS MIRROR

मसूरी में बड़ा हादसा टला, 20 पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर 10 मीटर गहरी खाई में गिरा, बची जान

tempo traveler accident

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसूरी झील के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन रास्ते में पेड़ों के बीच अटक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में पांच परिवारों के करीब 20 पर्यटक सवार थे। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

पेड़ों में वाहन के अटक जाने से उसके और नीचे गिरने का खतरा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है।

Exit mobile version