Site icon UK NEWS MIRROR

मादक पदार्थों की तस्करी समाज और भावी पीढ़ियों के लिए खतरा : गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2047 तक नशामुक्त भारत का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों के गिरोह के उन्मूलन के लिए एक कार्य योजना तैयार की है और इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।

आज नई दिल्ली में आर एन काओ स्मृति व्याख्यान देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज और भावी पीढ़ियों के लिए खतरा और इसके लिए एक व्यापक समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने पुष्टि की कि मादक पदार्थों के प्रति भारत की ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति सुनिश्चित की जाएगी। श्री शाह ने कहा कि मादक पदार्थों के धन का उपयोग आतंकवादियों और आपराधिक नेटवर्क को वित्त पोषित करने और समानांतर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता है।

Exit mobile version