Site icon UK NEWS MIRROR

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले 4 घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा रेमल

रेमल cyclone-remal

चक्रवाती तूफान रेमल: मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ चक्रवाती तूफान अब पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप समूह से लगभग 290 किलोमीटर साउथ-ईस्ट में और बांग्लादेश में खेपुपारा से 300 किलोमीटर South South-West में है। मौसम विभाग के अनुसार, यह अगले कुछ घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और आज आधी रात के समय बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम तटों के बीच से गुजरेगा।

पढ़ें: चक्रवाती तूफान रेमाल पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्‍यों में कई जगह तेज हवा के साथ भारी बारिश संभव

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार-पांच दिन तक उत्‍तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों और मध्‍यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, विदर्भ और छत्तीसगढ में भी तेज गर्मी पडेगी। पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिमी और उत्‍तर-पूर्व में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

Exit mobile version