नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में पांच वर्षीय सहयोग के लिए एक समझौता किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच सहयोग का एक व्यापक ढांचा प्रदान करता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चंद्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह सहयोग भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
