Site icon UK NEWS MIRROR

यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि यूपीआई की पहल, यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामनबुनियादी ढांचों के लगातार विकास, बेहतर रेल और हवाई संपर्क तथा औद्योगिक गलियारे भारत की अर्थव्यवस्था में बदलाव ला रहे हैं। वित्तमंत्री ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से एनडीए सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया। इनमें रेलवे का विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, नए एम्स और आईआईटी की स्थापना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मध्य वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए आयकर छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 12.75 लाख रुपये कर दी गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव कच्चे तेल, उर्वरकों और सोने के आयात से प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि कई वैश्विक मुद्राओं पर भी दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोने की खरीद और ईंधन की खपत कम करने तथा विदेशी मुद्रा संरक्षण में मदद के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया है।

Exit mobile version