Site icon UK NEWS MIRROR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लाओस की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने से भेंट की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में लाओस की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने से भेंट की।

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सभ्यतागत संबंध हैं, जो बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत में परिलक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ का उत्सव, भारत-लाओस द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version