Site icon UK NEWS MIRROR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव – पश्चिम सिबी जॉर्ज ने आज नई दिल्ली बताया कि मोल्दोवा गणराज्य, उत्तरी मैसेडोनिया गणराज्य और रोमानिया के राष्ट्रपतियों के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु इन देशों की यात्रा पर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यह मोल्दोवा गणराज्य और उत्तरी मैसेडोनिया में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली द्विपक्षीय यात्रा और तीन दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय यात्रा होगी।

श्री जॉर्ज ने कहा कि यह यात्रा मध्य और पूर्वी यूरोप के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। इस यात्रा से क्षेत्र के देशों के साथ साझेदारी मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

Exit mobile version