Site icon UK NEWS MIRROR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार-2026 प्रदान किए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें से दो हस्तियों को पद्म विभूषण, छह को पद्म भूषण और 58 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अभिनेता की पत्नी और लोकसभा सदस्‍य हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। वायलिन वादक डॉ. एन. राजम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

Exit mobile version