Site icon UK NEWS MIRROR

रोलवालिंग घाटी में 5630 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन, सात पर्वतारोही मरे, चार लापता; मृतकों में विदेशी भी

काठमांडू: हिमालय की एक चोटी पर हुए हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों को मौत हो गई। इसके अलावा, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार अभी भी लापता हैं। मारे गए लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के अधिकारी ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि ये हादसा दोखला जिले की रोलवालिंग घाटी में 5,630 मीटर की ऊंचाई पर यालुंग री चोटी पर हुआ।
दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने यह भी बताया कि मृतकों में तीन अमेरिकी नागरिक, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह हिमस्खलन उस समय हुआ जब नेपाली और विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल, स्थानीय गाइडों के साथ, ऊंची चोटी डोलमा खांग (6,332 मीटर) पर चढ़ने की तैयारी के लिए यालुंग री आधार शिविर में मौजूद था।
बता दें कि लापता होने वालों में भी विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि चार घायल पर्वतारोहियों को निकटवर्ती गांव में पहुंचाया गया है। महतो ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है, हालांकि अधिकारियों ने बताया कि शाम के बाद बचाव अभियान रोक दिया गया।

Exit mobile version