Site icon UK NEWS MIRROR

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि यह राष्ट्रीय जनगणना एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्‍यम से की जा रही है। इससे प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार का विवरण व्यक्तिगत रूप से दर्ज करने का अधिकार और सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस प्रक्रिया को अत्यंत सुरक्षित, सटीक और सुविधाजनक बताया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्व-गणना अवधि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग है। उन्होंने नागरिकों से आधिकारिक पोर्टल पर अपने संबंधित क्षेत्र का चयन करके पंजीकरण पूरा करने का आग्रह किया।

Exit mobile version