Site icon UK NEWS MIRROR

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और वृद्धावस्था देखभालकर्ताओं की जानकारी के लिए शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ किया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ऐप और डैशबोर्ड का उद्घाटन करेंगे। डा. वीरेन्‍द्र कुमार वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंत्रालय की पहलों के बारे में भी जानकारी देंगे । कार्यक्रम में कर्नाटक और केरल राज्यों से देखभाल अर्थव्यवस्था पर प्रस्तुतियाँ भी शामिल होंगी। इस पहल का उद्देश्य भारत में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी और सामुदायिक भागीदारी का लाभ उठाते हुए देखभाल सेवाओं के लिए एक व्यापक ढांचा विकसित करना है।

Exit mobile version