Site icon UK NEWS MIRROR

विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई

नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरिक्ष को अधिक सुलभ बनाने के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को और मजबूत करेगा और वैश्विक स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक परिवर्तनकारी अध्याय की शुरुआत है। श्री बिरला ने कहा कि विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण के साथ, भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने अपनी बढ़ती तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का प्रदर्शन किया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विक्रम-वन के सफल प्रक्षेपण को भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने कहा कि यह प्रमाण है कि जब भारत के युवाओं के नवाचार और उद्यमशीलता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक सुधारों का समर्थन मिलता है, तो क्या हासिल किया जा सकता है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी विक्रम-1 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि विक्रम-1 भारत की निजी अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है।

Exit mobile version