Site icon UK NEWS MIRROR

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया

नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ग्रामीण भारत में मधुमेह की बढ़ती बीमारी से बचाव के लिए समुदाय, तकनीक और आंकडों पर आधारित कार्रवाई करने की आवश्‍कता है। डॉ. सिंह ने वर्चुअल माध्‍यम से भारत में मधुमेह के अध्ययन के लिए अनुसंधान सोसायटी -आर.एस.एस.डी.आई के ‘डायबिटीज रूरल आउटरीच डिजिटल पोर्टल’ का उद्घाटन किया और मधुमेह जागरूकता वीडियो लाइब्रेरी ‘विश्‍वास’ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि भारत की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी 40 साल से कम उम्र की है, इसलिए देश की युवा आबादी के स्वास्थ्य और उत्पादक क्षमता की रक्षा करना इंडिया@2047 के विज़न के लिए ज़रूरी है। मंत्री ने डिजिटल हेल्थ समाधानों को भारत की भाषाई विविधता के अनुकूल बनाने के महत्व पर भी बल दिया।

Exit mobile version