Site icon UK NEWS MIRROR

विदेश मंत्रालय ने लोगों से सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने को कहा

नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक कि उन्हें अपनी यात्रा के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज़ प्राप्त न हो जाएं। मंत्रालय ने यह परामर्श उन भारतीय नागरिकों के सहायता अनुरोध के बाद जारी किया है जो निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से चीन के लिए आवश्यक प्रवेश परमिट और बिना वीजा के नेपाल में फंस गए हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि वैध दस्तावेजों के बिना या आवश्यक दस्तावेजों के मिलने की उम्मीद में यात्रा शुरू करने से श्रद्धालुओं के फंसने की संभावना बढ़ जाती है। मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को यह भी सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका टूर ऑपरेटर पंजीकृत और अधिकृत है या नहीं।

Exit mobile version