नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान से कल रात चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने बताया कि बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से संबंधित घटनाक्रम और क्षेत्रीय स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
