Site icon UK NEWS MIRROR

विमानन कंपनियों को तीन महीने के लिए 25% लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में राहत

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर, नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू विमानन कंपनियों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में तीन महीने के लिए 25 प्रतिशत की कमी की घोषणा की है। नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि विमानन क्षेत्र में सरकार का प्राथमिक ध्यान यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को अधिक किफायती और सुविधाजनक विकल्प बनाने पर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी वैश्विक हवाई परिचालन के प्रभावित होने पर सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उड़ानों के रद्द होने और ईंधन की बढ़ती लागत से देश की घरेलू विमानन कंपनियों के परिचालन पर गंभीर प्रभाव न पड़े। श्री नायडू ने बताया कि भारतीय विमानन आर्थिक नियामक प्राधिकरण को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में मौजूदा शुल्क से 25 प्रतिशत की कमी करने का निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version