Site icon UK NEWS MIRROR

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान श्री जोशी ने स्थापित परीक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और गोपनीय संचालन व्यवस्था, सुरक्षित कक्षों, एयर-गैप्ड सिस्टम तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करने संबंधी प्रोटोकॉल में व्यापक सुधार युद्धस्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एजेंसी को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का व्यापक ऑडिट कराने और की गई सुधारात्मक कार्रवाई पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

बैठक में अधिकारियों ने हाल में सामने आई समस्याओं के मद्देनजर एनटीए द्वारा उठाए गए कदमों, विशेषकर पूरी परीक्षा प्रणाली में सुधार के बारे में उनको जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक कर्मचारियों को एनटीए से हटाया गया है।

इसके अलावा, नेतृत्व के 10 नए पेशेवर पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्नपत्र तैयार करने और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए निजी क्षेत्र से विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जा रहा है।

Exit mobile version