Site icon UK NEWS MIRROR

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान झारखंड में 3 हजार 245 किलोमीटर और उत्तराखंड में 4 हजार 26 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में श्री गडकरी ने टिकाऊ और कुशल राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए रखरखाव कार्यों के समय पर निष्पादन, उच्चतम गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन और आधुनिक निर्माण तकनीकों को व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने सभी हितधारकों को जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी को मजबूत करने और प्रमुख गलियारों में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री गडकरी ने अधिकारियों को आगामी मानसून के लिए व्यापक तैयारी करने का भी निर्देश दिया।

Exit mobile version