Site icon UK NEWS MIRROR

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध: अमित शाह

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री शाह ने आज नई दिल्‍ली में उच्‍च स्‍तरीय बैठक में यह बात कही। गृहमंत्री की अध्‍यक्षता में इस बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान श्री शाह ने तीर्थ यात्रा के मार्ग पर बहुस्‍तरीय सुरक्षा ग्रि‍ड बनाने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्‍वित प्रयास करने चाहिए। श्री अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्‍त तक चलेगी।

इस बैठक में जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गुप्‍तचर विभाग के निदेशक, केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों के महानिदेशक तथा गृह मंत्रालय, सेना और केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version