नई दिल्ली। सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। यह विधेयक सदन के सोमवार के कामकाज सूची में शामिल है। इस विधेयक का उद्येश्य ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन करना है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह यह विधेयक पेश करेंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में कल फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने और कदाचार पर कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक के मसौदे को मंज़ूरी दी थी।
