Site icon UK NEWS MIRROR

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का निपटारा किया

नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों का निपटारा किया। इनमें वैवाहिक और संपत्ति विवाद, मोटर दुर्घटना दावे, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित मामले, कर विवाद और सेवा तथा श्रम संबंधी मामले शामिल हैं।

न्‍यायालय ने कहा कि यह पहल न्याय व्यवस्था में मध्यस्थता और विवाद समाधान के अन्य सहमतिपूर्ण तरीकों को बढ़ावा देने के उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। विशेष लोक अदालत की 16 पीठों के समक्ष 600 से अधिक मामले सूचीबद्ध किए गए थे। कल से शुरू हुई यह विशेष लोक अदालत रविवार तक जारी रहेगी।

Exit mobile version