Site icon UK NEWS MIRROR

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2026 में बढ़कर 68.4 प्रतिशत हो गया है, जिससे एक सौ करोड़ से अधिक नागरिक सामाजिक सुरक्षा ढांचे के दायरे में आ गए हैं। 2015 में यह मात्र 19 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि यह सबका साथ सबका विकास के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लाखों लोगों को वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। इन कार्यक्रमों ने देश भर में आजीविका में सुधार और गरीबी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सामाजिक सुरक्षा के विस्तार में भारत की प्रगति समावेशी कल्याण और आर्थिक सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Exit mobile version