Site icon UK NEWS MIRROR

सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ब्यूरो ने आज मुंबई, महाराष्ट्र और कोच्चि, केरल में आरोपियों से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी ली। यह मामला कल मुंबई स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप है कि आरोपी निदेशकों ने अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बैंक को 133 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया है।

ब्यूरो के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश रचकर गलत वित्तीय जानकारी प्रस्तुत करके बैंक से अधिक ऋण सुविधाएं प्राप्त कीं। ऋण राशि को स्वीकृत उद्देश्यों के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बैंक को वित्तीय नुकसान हुआ। ब्यूरो ने कहा कि तलाशी के दौरान जांच से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

Exit mobile version