Site icon UK NEWS MIRROR

सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं हुआ है।

सी.बी.एस.ई. ने कहा कि वास्तविक मूल्यांकन कार्य के लिए उपयोग किए जा रहे पोर्टल पर कोई सुरक्षा उल्लंघन सामने नहीं आया है। बोर्ड ने कहा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली शिकायतों के निवारण के साथ-साथ मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लागू की गई है।

बोर्ड ने संबंधित पक्षों को आश्वस्त किया कि मूल्यांकन प्लेटफॉर्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कडे और ठोस उपाय किए गए हैं।

Exit mobile version