Site icon UK NEWS MIRROR

सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

कोलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। श्री अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक में श्री अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। श्री शाह ने बताया कि बैठक में केवल श्री अधिकारी का ही नाम नेता के लिए प्रस्‍तुत किया गया।

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री अधिकारी के चयन की औपचारिक घोषणा की। पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

Exit mobile version