15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके हैं : केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल

देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य में सुधार, जीवन स्तर और महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। श्री पाटिल जल महोत्सव 2026 के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित सुजल ग्राम संवाद में पांच राज्यों के प्रतिभागियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल महोत्सव एक राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी आंदोलन में परिवर्तित हो चुका है, जिसमें सामुदायिक बैठकें, जागरूकता अभियान, स्कूली गतिविधियां और ग्राम पंचायतों को जल संसाधनों का हस्तांतरण शामिल है।

जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि 8 मार्च से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल सेवाओं में सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व को मजबूत करना है।

Leave a comment