शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली: शाहरुख के अलावा कई कलाकारों, निर्माताओं को अवॉर्ड मिले। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। जब शाहरुख खान को अवॉर्ड मिला तो आयोजन में जबरदस्त तालियां और शोर सुनने को मिला था।
गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया। असम में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। सिंगर के आखिरी दर्शन के लिए हजारों फैंस की भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य काफी भावुक नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कटरीना ने पति विक्की कौशल के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी कटरीना ने लिखा- ‘हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ है।’ इस खबर को सुनकर कटरीना, विक्की के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स काफी खुश हैं।

Leave a comment