पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 13 फरवरी को फोन पर बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी है। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "श्री तारिक रहमान से बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयास में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो करीबी पड़ोसियों के रूप में, मैंने हमारे दोनों लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।"
