राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां की गई हैं। आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है।
देश में कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राजभवनों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में नौ राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है। इस फैसले के तहत अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नए आदेश के बाद कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व अधिकारियों को महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को अब तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बिहार में पूर्व सैन्य अधिकारी जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले इन्होंने कश्मीर में भी कमांडर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। नगालैंड में नंद किशोर यादव को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये लंबे समय तक बिहार की राज्य राजनीति में सक्रिय थे।

Leave a comment