नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की परिषद की बैठक में आमंत्रित करने के लिए यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2026 में भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों में एक नया अध्याय खुल गया है।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री विभिन्न समझौतों को अमल में लाने के लिए समन्वय कर रहे हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि बातचीत में विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, आवागमन और रक्षा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बहुध्रुवीय दुनिया में भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत तालमेल घनिष्ठ परामर्शों में भी व्यक्त होता है। बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष, यूक्रेन की स्थिति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी चर्चा हुई।
