तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में पहाड़ी सड़क पर जा रही एक वैन के लुढ़क जाने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना वालपरई घाट रोड पर नौवें हेयरपिन मोड़ के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के समय वैन में केरल के 16 लोग सवार थे।

Leave a comment