53.5 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति; 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लौटाए

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एल पी जी सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग की तुलना में सामान्‍य है। कल 53.50 लाख से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति की गई। तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि 39,000 पीएनजी उपभोक्‍ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्‍शन वापस कर दिये हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों की अप्रैल में आटो एलपीजी औसत बिक्री 305 मीट्रिक टन प्रति दिन तक पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में कार्रवाई जारी है। कल दो हजार चार सौ से अधिक स्‍थानों पर छापेमारी की गई।
पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय ध्‍वज वाला तेल टेंकर पोत देश गरिमा सुरक्षित रूप से होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य पार कर गया है। इसमें 31 भारतीय नाविक सवार हैं। इस पोत के बुधवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य को पार करते समय दो भारतीय पोतों पर गोलीबारी की घटना हुई हैं। इसके बाद ये पोत फारस की खाडी में वापस चले गये। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a comment