सिविल सेवा दिवस पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि वित्त प्रणाली को सरल और परिणामोन्मुखी पर बल दिया

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को साहूकारी प्रथाओं से राहत दिलाने के लिए कृषि वित्त प्रणाली को सरल, व्यावहारिक, मानवीय और परिणामोन्मुखी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्‍होंने यह बात सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कृषि विषय पर चर्चा में कही। इस अवसर पर श्री चौहान ने सिविल सेवकों से आत्मचिंतन करने, कार्यान्वयन में सुधार करने और नए विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

Leave a comment