मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि कल ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। विभाग ने कल बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कल विदर्भ में लू चलने की संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि कल आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Leave a comment