नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के जोरहाट में दुर्घटनाग्रस्त एन-32 विमान के पांच बहादुर जवानों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लैफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेन्द्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमा राम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम ने अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके साहस और सेवा को राष्ट्र सदैव गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। श्री सिंह ने पीडि़त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।
