नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ़्रांस के शहर नीस पहुँच गए है। वहाँ फ़्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इनमें शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ़्रे, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फ़िलिप बैप्टिस्ट, आल्प्स-मैरीटाइम्स प्रीफ़ेक्चर के सेक्रेटरी जनरल पैट्रिक अमोसू एडेब्ले, भारत में फ़्रांस के राजदूत थिएरी माथू, नीस के मेयर एरिक सिओटी और स्टेट प्रोटोकॉल के डिप्टी डायरेक्टर बेनोइट श्नाइडर शामिल थे।
