प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा, भारत ने उर्वरक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा कि भारत ने उर्वरक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इनमें नीम-कोटेड यूरिया, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नैनो यूरिया, पीएम प्रणाम और पोषण आधारित सब्सिडी शामिल हैं। आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में श्री देव ने कहा कि कृषि का देश की राष्ट्रीय आय में लगभग पांचवां हिस्सा है और लगभग 43 प्रतिशत कार्यबल को रोज़गार मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समृद्धि से लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ती है और इससे विनिर्माण तथा समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में पिछले दस वर्षों के दौरान सालाना औसतन चार दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो प्रमुख कृषि अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि पशुपालन और मत्स्य पालन में सालाना लगभग 7 प्रतिशत की तेज़ी से वृद्धि दर्ज हुई है।

Leave a comment