विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे

नई दिल्ली।  विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। नई दिल्ली में पनामा के विदेश मंत्री के साथ बैठक में डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच हाल में हुए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की गति को और आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारें और उनके नेता भारत-पनामा साझेदारी को गहरा और व्यापक बनाने के लिए उत्सुक हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, पनामा के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने इसकी रणनीतिक स्थिति के साथ-साथ इसकी आर्थिक स्थिरता और क्षमता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा के दौरान हुई चर्चाएँ पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेंगी।

Leave a comment