RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। यह विशेष योजना आठ जून को लागू हुई थी।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकडों के अनुसार इस दौरान बैंकों को 17 अरब 40 करोड डॉलर से अधिक की राशि विदेशी मुद्रा गैर-निवासी जमा योजना-एफसीएनआर बी के तहत प्राप्‍त हुई। लगभग दो अरब डॉलर प्रवासी विदेशी मुद्रा ऋण- ओएफसी बी के तहत प्राप्‍त हुई। जबकि, एक अरब तीस करोड डॉलर की राशि बाहरी वाणिज्यिक ऋण – ईसीबी के तहत प्राप्‍त हुई।

रिजर्व बैंक ने देश के विदेशी मुद्रा भुगतान की स्थिति को मजबूत करने के लिए रियायती आधार पर मुद्रा बदलाव की योजना लागू की थी। एफसीएनआर बी योजना तीस सितंबर 2026 तक और ओएफसी बी तथा ईसीबी योजना 31 दिसम्‍बर तक लागू रहेगी।

Leave a comment