नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल में जगह बनाई। वहीं, प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने पुरुष त्रिकूद स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।
