उत्तराखंड के एक और लाल कैप्टन दीपक ने दिया सर्वोच्च बलिदान

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल कैप्टन दीपक शहीद हो गया। 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह राजधानी देहरादून के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि डोडा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसी गोलीबारी में आतंकियों से मुटभेड़ में कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है।

उत्तराखंड के वीर सपूत जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। वह 48 राष्ट्रीय राइफल्स से थे।

शहीद कैप्टन दीपक सिंह

देहरादून निवासी शहीद कैप्टन दीपक सिंह की आत्मा की शांति के लिए आज 14 अगस्त को पुलिस मुख्यालय देहरादून में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस दौरान अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दीपक सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित किये और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।

Leave a comment