Site icon UK NEWS MIRROR

CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी

बस्ती। एक वाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए उन्हें बम से उड़ने के धमकी दी गई है। इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अभिषेक कुमार दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सनातन धर्म सर्वोपरि नामक वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हैं। इस ग्रुप में 533 सदस्य हैं। उसी ग्रुप के एक सदस्य जो ग्रुप एडमिन भी है, ने एक वीडियो डाला, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कह रहा है कि योगी को बम से उड़ा दूंगा।
इस धमकी भरे वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी है। गौर थाना के उप निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version