Site icon UK NEWS MIRROR

डीएम देहरादून ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण, 51 कर्मचारी नदारद मिले…

डीएम देहरादून ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण, 51 कर्मचारी नदारद मिले…

देहरादून। इन दिनों डीएम देहरादून विभागों की कार्यप्रणाली परखने को औचक निरीक्षण कर रहीं हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम में छापा मारा तो यहां एक या दो नहीं, बल्कि 51 कार्मिक डयूटी से गायब मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम सोनिका ने सभी की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल को दिए।

अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने नगर निगम के लैंड बैंक की जानकारी ली और निगम की भूि तारबाड़ करने के निर्देश दिए। नगर निगम की खाली भूमि पर पौधारोपण करने के साथ पार्क विका को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक खिड़की पर जो कार्य हो रहा है, उसकी जानकारी चस्पा करें। फरियादियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लोग अपने कार्य की प्रगति को आनलाइन चेक कर सकें।

जिलाधिकारी ने टाउनहाल की मरम्मत, सौंदर्यीकरण कराने के लिए इस्टीमेट तैयार करने को भी कहा। उन्होंने नगर निगम परिसर में पार्किंग को व्यवस्थित करते हुए बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित करने तथा परिसर की साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version